नमस्कार दोस्तों!
आज के इस लेख में आप सभी का स्वागत है। इस पोस्ट में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आधार कार्ड की मदद से PhonePe अकाउंट कैसे बनाया जा सकता है।
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन पेमेंट और UPI का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी बिना ATM / डेबिट कार्ड के केवल आधार कार्ड से PhonePe अकाउंट बनाना और UPI PIN सेट करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

इस आर्टिकल में पूरी प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना PhonePe अकाउंट बना सकें। इसलिए लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आधार कार्ड से PhonePe अकाउंट बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
PhonePe अकाउंट बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- इंटरनेट कनेक्शन
- स्मार्टफोन (जिसमें PhonePe ऐप इंस्टॉल हो)
आधार कार्ड से PhonePe अकाउंट कैसे बनाएं? (Step by Step)
अगर आप आधार कार्ड के माध्यम से PhonePe अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
Step 1:
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store ओपन करें और वहां से PhonePe App Download and Install करें।
Step 2:
ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन करें और अपने बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
Step 3:
मोबाइल नंबर डालने के बाद OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें और ई-मेल आईडी सेलेक्ट करके Continue पर क्लिक करें।
Step 4:
अब आपका PhonePe अकाउंट मोबाइल नंबर के माध्यम से सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएगा।
Step 5:
इसके बाद Add Bank Account ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी बैंक का नाम सेलेक्ट करें।
ध्यान दें: जिन बैंकों में Aadhaar UPI की सुविधा उपलब्ध है, उन्हीं में यह तरीका काम करता है। अधिकतर बैंकों की प्रक्रिया लगभग समान होती है।
Step 6:
बैंक अकाउंट वेरिफाई होने के बाद Set UPI ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 7:
अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे –
- Debit Card
- Aadhaar Card
यहां आपको Aadhaar Card वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
Step 8:
अब अपने आधार कार्ड के शुरुआती 6 अंक दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
Step 9:
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
Step 10:
इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर भी OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
Step 11:
अब आपसे UPI PIN सेट करने के लिए कहा जाएगा। अपनी पसंद का 4 या 6 अंकों का PIN डालें और Continue करें।
Step 12:
सुरक्षा के लिए वही UPI PIN दोबारा दर्ज करें।
Step 13:
इतना करते ही आपका UPI PIN आधार कार्ड के जरिए सफलतापूर्वक सेट हो जाएगा और PhonePe अकाउंट पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा।
tanujkumart59@gmail.com
Tanuj Kumar uikey